रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब के 23 साल के अर्श कलेर ने रचा इतिहास:कनाडा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे 46 स्कूलों की कमान – Arsh Kaler From Punjab Takes On Major Responsibility In Canada Will Oversee 46 Schools
जालंधर

पंजाब के 23 साल के अर्श कलेर ने रचा इतिहास:कनाडा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे 46 स्कूलों की कमान – Arsh Kaler From Punjab Takes On Major Responsibility In Canada Will Oversee 46 Schools

November 21, 2026


Arsh Kaler from Punjab Takes on major responsibility in Canada will oversee 46 schools

अर्शवीर सिंह उर्फ अर्श कलेर

विस्तार

पंजाब के मोगा के 23 वर्षीय युवा अर्शवीर सिंह उर्फ अर्श कलेर ने कनाडा में पंजाबी समुदाय का नाम रोशन किया है। ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एबट्सफोर्ड स्कूल डिस्ट्रिक्ट के बोर्ड ऑफ एजुकेशन का उन्हें सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन चुना गया है। 

महज 23 साल की उम्र में कनाडा के शिक्षा प्रशासन में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल करना उनकी राजनीतिक और सामाजिक यात्रा की बड़ी उपलब्धि है। उनकी इस कामयाबी से पंजाब और कनाडा में बसे पंजाबी समुदाय में खुशी की लहर है।

अर्श कलेर का यह सफर भी काफी दिलचस्प है। अक्तूबर 2025 में महज 22 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार स्कूल ट्रस्टी का चुनाव जीतकर एबट्सफोर्ड के इतिहास में सबसे कम उम्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि बनने का गौरव हासिल किया था। इसके बाद 17 अक्तूबर 2026 को हुए स्थानीय चुनाव में उन्होंने दोबारा शानदार जीत दर्ज की और सबसे अधिक वोट हासिल किए। चुनाव के बाद 3 नवंबर को बोर्ड की विशेष बैठक में सभी सात नवनिर्वाचित ट्रस्टियों ने 2026 से 2030 तक के चार साल के कार्यकाल के लिए शपथ ली। इसी बैठक में रोंडा पॉल्स को बोर्ड चेयरमैन और अर्श कलेर को सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन चुना गया।

ऐसे में वाइस चेयरमैन के रूप में अर्श की भूमिका केवल एक पद तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें हजारों विद्यार्थियों और उनके परिवारों से जुड़े मुद्दों को बोर्ड के सामने रखने का अवसर मिलेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X