शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब में बारिश नहीं:पांच नवंबर तक माैसम रहेगा शुष्क, पारे में गिरावट जारी; सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे पहुंचा – Punjab Weather To Remain Dry Until November 5 Temperatures Continue To Drop
पटियाला

पंजाब में बारिश नहीं:पांच नवंबर तक माैसम रहेगा शुष्क, पारे में गिरावट जारी; सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे पहुंचा – Punjab Weather To Remain Dry Until November 5 Temperatures Continue To Drop

October 31, 2026


पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पारा अब सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।

शुक्रवार को राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रोपड़ में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।

शहरों के तापमान पर नजर डालें तो बठिंडा में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में 29.2, अमृतसर में 27.6, पटियाला में 28.2, पठानकोट में 28, चंडीगढ़ में 29, जालंधर में 29.6 और मोहाली में 28.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके अलावा बरनाला में 27, फरीदकोट में 32, फतेहगढ़ साहिब में 28.7, फिरोजपुर में 27.7 और संगरूर में 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 16.6 डिग्री, लुधियाना का 17.0 डिग्री, पटियाला का 18.3 डिग्री, पठानकोट का 16.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अगले सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब में शनिवार से पांच नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X