शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पर्वतारोहण में भारत की नई उपलब्धि:कविता 24 घंटे से कम में किलिमंजारो फतह करने वाली पहली भारतीय, बनाया रिकॉर्ड – Kavita Chand Sets New Indian Record On Kilimanjaro, Scales Uhuru Peak In 12 Hours 46 Minutes Know
खेल

November 8, 2026

Kavita Chand sets new Indian record on Kilimanjaro, scales Uhuru Peak in 12 hours 46 minutes know

पर्वतारोही कविता चंद

विस्तार

भारतीय पर्वतारोही कविता चंद ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर नया भारतीय रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने महज 22 घंटे 36 मिनट में चोटी पर चढ़ाई करने और वापस शुरुआती स्थान तक पहुंचने का सफर पूरा किया। इसके साथ ही वह 24 घंटे से कम समय में किलिमंजारो का राउंड ट्रिप पूरा करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने 12 घंटे 46 मिनट में 5895 मीटर ऊंची उहुरू पीक पर पहुंचकर एक और शानदार उपलब्धि हासिल की। कविता ने यह चुनौती मवेका गेट-उहुरू पीक-मवेका गेट रूट के जरिए पूरी की। आमतौर पर किलिमंजारो की चढ़ाई और वापसी में पांच से नौ दिन का समय लगता है। इसकी वजह अधिक ऊंचाई पर शरीर को वातावरण के अनुकूल बनाने (एक्लिमेटाइजेशन) की जरूरत होती है। ऐसे में कविता की यह उपलब्धि उनकी शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और कठिन तैयारी को दर्शाती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X