शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कुमामोतो मास्टर्स:श्रीकांत और लक्ष्य का शानदार प्रदर्शन जारी, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे; अब किससे होगा सामना? – Kidambi Srikanth And Lakshya Sen Progressed To The Men’s Singles Quarterfinals At Kumamoto Masters
खेल

कुमामोतो मास्टर्स:श्रीकांत और लक्ष्य का शानदार प्रदर्शन जारी, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे; अब किससे होगा सामना? – Kidambi Srikanth And Lakshya Sen Progressed To The Men’s Singles Quarterfinals At Kumamoto Masters

November 13, 2026


Kidambi Srikanth and Lakshya Sen progressed to the men's singles quarterfinals at Kumamoto Masters

लक्ष्य सेन

विस्तार

भारत के किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन ने गुरुवार को कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अलग-अलग अंदाज में जीत हासिल करके पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। श्रीकांत ने जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त और विश्व में आठवें नंबर के खिलाड़ी कोदाई नाराओका को 21-15, 11-21, 21-18 से हराकर उलटफेर किया। अब उनका मुकाबला जापान के एक अन्य खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज कोकी वातानाबे से होगा।

लक्ष्य ने किसे हराया? 

जर्मनी में हाइलो ओपन जीतने वाले आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने चीन के डोंग तियान याओ को 21-8, 21-14 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला जापान के युशी तनाका से होगा। विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज लक्ष्य वर्तमान में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं और चीन में होने वाले सत्र के आखिरी टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने के लिए उन्हें शीर्ष आठ में जगह बनानी होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X