उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर होने वाला है। भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल को झटका देते हुए दो पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी का दामन थामने की तैयारी में हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी और रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी व पूर्व मंत्री चौधरी नीरपाल सिंह की सपा में वापसी कराकर अखिलेश यादव पश्चिमी यूपी में बड़ा सियासी दांव खेलने जा रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में दोनों पूर्व मंत्रियों ने इसकी पुष्टि की है। दोनों का कहना है कि दिवाली के तुरंत बाद सपा का दामन थाम लेंगे।