सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पहले नमक में भून लें आंवला, फिर ऐसे बनाएं मसाला, बिना धूप आंवले का अचार बनाने की विधि, कभी नहीं होगा खराब
लाइफ़स्टाइल

पहले नमक में भून लें आंवला, फिर ऐसे बनाएं मसाला, बिना धूप आंवले का अचार बनाने की विधि, कभी नहीं होगा खराब

November 16, 2026


होमफोटोलाइफ़फूड

पहले नमक में भूनें आंवला, फिर मसाला, बिना धूप आंवले का अचार बनाने की विधि

Last Updated:

Easy amla achar recipe : सर्दी के सीजन में एक बहुत ही गुणकारी फल सस्ते दामों में बाजार में मिलने लगता है. नाम है आंवला. इस गुणकारी फल का जूस, अचार, मुरब्बा सबकुछ अमृत जैसा होता है. आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है. आंवला त्वचा को चमकाता है, बालों को काला करता है, दिमाग तेज करता है, दिल को तंदुरुस्त रखता है. पाचन सुधारता है. आंवले का अचार भी बहुत टेस्टी बनता है. इसे आप बिना धूप में रखे भी सिर्फ 10 मिनट बना सकते हैं. आइये जानते हैं आसान रेसिपी….

Aamla Ka Achar Banane Ki Vidhi : बाजार में आंवला की आवक खूब हो रही है. आंवला एक बहुत ही गुणकारी फल है. इसका जूस, अचार, मुरब्बा बनाया जाता है. आंवले के तेल बालों में चमक लाता है. आंवला लिवर को डिटॉक्स करता है. वजन कम करने में मदद करता हैं. आंवले का चटपटा अचार स्वाद बढ़ा देता है. दाल-चावल, रोटी-सब्जी या पराठे के साथ इसे खाने का मजा ही कुछ और है. आंवले के अचार को बिना धूप के भी बनाया जा सकता है. यह रेसिपी बहुत आसान है. कौन-कौन से मसाले लेते हैं, कैसे अचार को स्टोर करते हैं, आइये जानते हैं सबकुछ…

चटपटा अचार बनाने के लिए 500 ग्राम आंवले लीजिए. 150 हरी मिर्च लें. इनके ठंडल निकाल लें. अब आंवला-हरी मिर्च को एक कटोरे में पानी भरकर डाल दें. इन्हें अच्छे से धो लें. धोने के बाद सूती के कपड़े से आंवले को अच्छे से पोंछ लें. मिर्च को अच्छे से सुखा लें. नमी नहीं रहनी चाहिए. अब लोहे की कढ़ाही लीजिए. इसमें बड़ी कटोरी नमक डाल दें. नमक के ऊपर आंवले और लहसुन की दो पोथी रख लें. इन्हें गैस की धीमी आंच में अच्छे से भून लें. इससे आंवले का कसैलापन भी दूर हो जाएगा. नमी नहीं रहेगी. नमी नहीं रहेगी तो आंवले का अचार खराब नहीं होगा. आंवले-लहसुन का जब रंग थोड़ा सा बदल जाए तो इसमें हरी मिर्च डाल दें. अब सबको अच्छे से भून लें.

आंवले जब सॉफ्ट हो जाएं तो इन्हें कढ़ाही से निकाल लें. अब एक छन्नी की मदद से नमक को छान लें. हरी मिर्च को अलग कर लें. लहसुन को छील लें. अब आंवले की कलियां बना लें. गुठली निकाल लें. अब इसके लिए मसाला तैयार कर लें. अब गैस चूल्हे पर तवे में साबुत धनिया, काली मिर्च, जीरा, सौंफ और मेथी को भून लें. थोड़ी ही देर में अच्छी सोंधी खुशबू आने लगेगी. अब इन्हें ठंडा कर लें और एक जार में डालें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मसालों को दरदरा पीस लें और एक कटोरी में अलग रख दें. अब इसमें पिसी हुई पीली सरसों, कलौंजी, स्वादानुसार नमक मिलाएं. अब फ्राइ पैन में आधा कप से थोड़ा ज्यादा सरसों का तेल लीजिए. तेल जब गर्म हो जाए तो उसे हल्का सा ठंडा होने दीजिए. फिर तेल में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालें. सबको अच्छे से मिला लें. हल्दी-मिर्च का कलर बहुत अच्छे से निखर कर आएगा.

अब हल्के गर्म तेल को बड़े कटोरे में रखे मसालों में मिला दें. अचार जल्दी खराब न हो इसलिए थोड़ा सा विनेगर या नींबू का रस मिलाएं. विनेगर डालेंगे तो अचार ज्यादा दिन चलेगा और खराब नहीं होगा. अब कटोरे में आंवला, हरी मिर्च और लहसुन की कलियों को डाल दें. सबको अच्छे से मिला लें.

आंवले को अचार को स्टोर करने की ट्रिक जानना बहुत जरूरी है. अचार को हमेशा कांच के जार में रखना चाहिए. कांच के जार को अच्छे से धोकर सुखा लें. अब जला हुआ कोयला लें. इसमें दो चुटकी हींग डाल दें. अब कांच के जार को उल्टा करके कोयले के ऊपर रख दें. हींग के धुएं से कांच का जार और सूख जाएगा. अचार बहुत दिनों तक चलेगा. अब अचार को इस जार में रखें. सर्दियों में इसका लुत्फ उठाएं. इस तरह से बिना धूप के आंवला अचार आप घर पर आसानी से रख सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X