शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पीएम किसान योजना:2 दिन बाद आपके खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये, चेक करें क्या आपको मिलेगी 24वीं किस्त – Pm Kisan 24th Installment: 2000 Rupees To Be Credited On 30 October Check Eligibility And Payment Status
यूटिलिटी

October 29, 2026

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। खेती-किसानी के खर्चों के बीच सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों के लिए काफी उपयोगी होती है।

इस क्रम में इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है और पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर 2026 को जारी की जाएगी। ऐसे में पात्र किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये पहुंचेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 24वीं किस्त का लाभ किसे मिलेगा और किसे नहीं मिलेगा? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

PM Kisan 24th Installment: 2000 rupees to Be Credited on 30 October Check Eligibility and Payment Status

पीएम किसान योजना की किस्त किस तारीख को जारी होगी?
– फोटो : AdobeStock

कब आएगी 24वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर 2026 को जारी होगी
  • खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को जारी करेंगे
  • योजना के 9.34 करोड़ पात्र किसानों को इस 24वीं किस्त का लाभ मिलेगा
PM Kisan 24th Installment: 2000 rupees to Be Credited on 30 October Check Eligibility and Payment Status

पीएम किसान योजना की किस्त किस तारीख को जारी होगी?
– फोटो : AdobeStock

किन किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त, किनकी अटक सकती है?

  • इस किस्त का लाभ उन किसानों को मिलेगा जो योजना के लिए पात्र हैं और जिनके योजना के तहत आने वाले काम पूरे हैं
  • जैसे- आपकी ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए
  • बैंक खाते में आधार सीडिंग का काम पूरा होना चाहिए
PM Kisan 24th Installment: 2000 rupees to Be Credited on 30 October Check Eligibility and Payment Status

पीएम किसान योजना की किस्त किस तारीख को जारी होगी?
– फोटो : Adobe Stock

  • भू-सत्यापन का काम भी पूरी होना जरूरी है
  • अगर आपके ये सब काम पूरे हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
  • वहीं, अगर आपने ये तीनों काम नहीं करवाएं हैं या एक भी काम अधूरा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
PM Kisan 24th Installment: 2000 rupees to Be Credited on 30 October Check Eligibility and Payment Status

पीएम किसान योजना की किस्त किस तारीख को जारी होगी?
– फोटो : Adobe Stock

किसान अपना स्टेटस कैसे चेक करें?

  • आपको मिलेगी किस्त या नहीं, इसके लिए किसान घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • यहां Know Your Status पर क्लिक करें और फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें
  • इसके बाद आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X