शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पुरदिलनगर:दंपती और परिजनों को मारपीट कर किया घायल, एक महिला समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज – Assault Case Fir Against Six Including Woman
हाथरस

पुरदिलनगर:दंपती और परिजनों को मारपीट कर किया घायल, एक महिला समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज – Assault Case Fir Against Six Including Woman

November 13, 2026


Assault Case FIR Against Six Including Woman

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विस्तार

सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत पुरदिलनगर के मोहल्ला गढ़ में मारपीट कर दंपती और उनके परिजनों को घायल करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत छह नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

मीनू देवी पत्नी राहुल ने आरोप लगाया कि 10 नवंबर को विष्णु, ब्रजेश, बनी सिंह, शेख, महावीर सिंह और गीता देवी ने गाली-गलौज कर उसे और उसके पति को पीट दिया। बीच-बचाव करने आए उसके पिता जुगेंद्र सिंह और भाई ब्रजेश कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X