रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पुरानी हवेली में घूम रहा था युवक, कमरे में मिला संदूक, खोलते ही दिखी अनोखी दुनिया, फटी रह गई आंखें
वायरल

पुरानी हवेली में घूम रहा था युवक, कमरे में मिला संदूक, खोलते ही दिखी अनोखी दुनिया, फटी रह गई आंखें

November 29, 2026


Last Updated:

देश के कई हिस्से में पुराने किले, पुरानी हवेलियां आज भी मौजूद हैं. इन हवेलियों की शिल्पकला, खूबसूरती , सजावट आज भी पर्यटकों को आकर्षित करती है. राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्थित नवलगढ़ को तो ‘हवेलियों की नगरी’ कहा जाता है. यहां पर 19वीं और 20वीं शताब्दी के दौरान अमीर मारवाड़ी व्यापारियों ने सैकड़ों खूबसूरत हवेलियां बनवाईं. ऐसी ही एक पुरानी हवेली में एक युवक पहुंचा. उसे हवेली में कई पुराने बक्से मिले. जब युवक ने एक संदूक खोला, उसके अंदर जो मिला, उसे देखकर आंखें फटी रह गईं.

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में नवलगढ़ 19वीं और 20वीं शताब्दी के दौरान अमीर मारवाड़ी व्यापारियों ने सैकड़ों खूबसूरत हवेलियां बनवाईं. ये हवेलियां आज वीरान पड़ी हुई हैं. इन हवेलियों में पौराणिक कथाओं और तत्कालीन समाज की झलक देखने को मिलती है. हवेलियों में नक्काशीदार लकड़ी के दरवाजे लगे हैं. ऐसी ही एक पुरानी हवेली में एक युवक घूमते-घूमते पहुंचा. पुरानी हवेलियों में कई सामान आज भी वैसे ही मौजूद है. ऐसे ही पराने बॉक्स को युवक खोला. पुराने बक्से में अगल ही दुनिया की चीजें नजर आईं.

नवलगढ़ में 200 से ज्यादा हवेलियां हैं. नवलगढ़ के अलावा मंडावा, फतेहपुर में भी हवेलियां हैं. इन्हें मारवाड़ी सेठों ने बनवाया था. पटौदियों ने भी कई हवेलियां बनवाईं. ऐसी ही एक हवेली है भक्तों की हवेली. एक युट्यूबर जब इस हवेली पर पहुंचा तो उसे कई कमरों में बॉक्स, पुराने संदूक मिले. भक्तों की हवेली में कुल चार रसोईघर हैं. सबसे पहले बरामदे में एक संदूक रखा मिला. संदूक के ऊपर लकड़ी की जिल्द रखी हुई थी. लकड़ी के संदूक के अंदर कुछ पेज मिले जिसमें मोड़िया भाषा में कुछ लिखा हुआ. इस भाषा को सेठों के मुनीम लिखा करते थे.

एक कमरे में तिजोरी मिली. एक अलमारी में मां लक्ष्मी की फोटो आज भी मौजूद है. इसी कमरे में एक पुरानी कॉपी मिली जिस पर गीत-भजन लिखे हुए हैं. एक कमरे में पुराने जमाने के तकिता मिले. कमरे के एक आले में छोटी सी भागवत गीता रखी हुई मिली. मिट्टी के कई बर्तन, हिसाब किताब, बही खाते रखे मिले.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक कमरे का नजारा बेहद हैरान करने वाला था. इस कमरे में सिर्फ बक्से ही बक्से रखे थे. कुछ लोहे के तो कुछ लकड़ी के. इसी कमरे में कुछ सूटकेस भी रखे थे. एक बक्से में कई कागज मिले. इन्हीं में पंचाग मिले. इस पंचाग में लिखा हुआ था, ‘श्रीमान नवलगढ़ पति राज्य ठाकुर साहिब’. इसी बक्से में महावीर पंचाग मिला. ये उस दौर का खजाना है जो आज इन हवेलियों में मिलता है लेकिन देखरेख के अभाव में अपना अस्तित्व खोता जा रहा है.

भक्तों की हवेली दो मंजिला है. बैठका, पहरेदारों के लिए कमरे बने हुए हैं. ऊपरी मंजिल के कमरे ज्यादा बड़े हैं. ऐसा लगता है कि इनमें रहने वाले मारवाड़ी सेठ जल्दी में अपना सामान छोड़कर चले गए. ज्यादातर कमरों में सिर्फ बक्से ही बक्से नजर आ रहे हैं. यहां तक कि फ्रेम में जड़ी सेठों की पुरानी तस्वीरें आज भी दीवारों पर धूल फांक रही हैं. अपनों का रास्ता निहार रही हैं. एक संदूक में बाल शिक्षा की पुस्तक मिली. इस किताब की कीमत सिर्फ 15 पैसे है. इसके ऊपर ‘जयदयाल गोयन्दका’ लिखा हुआ है. ‘जयदयाल गोयन्दका’ (1885 – 17 अप्रैल 1965) श्रीमद्भगवद्गीता के प्रचारक और गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के संस्थापक थे. इन्हें ‘सेठजी’ के नाम से भी जाना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X