शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पुराने विवाद ने लिया खूनी रूप:दनकौर में दो पक्षों में जमकर घमासान, फायरिंग में युवक घायल, दो हिरासत में – Violent Clash Between Two Groups In Dankaur
नोएडा

पुराने विवाद ने लिया खूनी रूप:दनकौर में दो पक्षों में जमकर घमासान, फायरिंग में युवक घायल, दो हिरासत में – Violent Clash Between Two Groups In Dankaur

November 9, 2026


Violent clash between two groups in Dankaur

Prv, up 112

विस्तार

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिल्क धनोरी में सोमवार को पुराने विवाद और गली में पटाखा फेंकने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग की घटना भी सामने आई। इसमें दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रथम पक्ष के दिनेश गली से गुजर रहे थे, तभी द्वितीय पक्ष के उधम की तरफ से गली में पटाखा फेंके जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट व गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

घायल उधम सिंह के परिजनों का आरोप है कि प्रथम पक्ष के नवीन ने उन पर फायर किया, जिससे उधम घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घायल उधम सिंह की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। डॉक्टरों द्वारा किए गए एक्स-रे में शरीर के अंदर कोई गोली फंसी होना नहीं पाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सभी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस अभी तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। गोली लगी है या नहीं लगी उसकी जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X