शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पुलिस भर्ती : महिला वर्ग में 1177, पुरुष वर्ग में 1575 ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा – 2,752 Candidates Successful In Police Recruitment Physical Test
सिरमौर

पुलिस भर्ती : महिला वर्ग में 1177, पुरुष वर्ग में 1575 ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा – 2,752 Candidates Successful In Police Recruitment Physical Test

November 6, 2026


2,752 candidates successful in police recruitment physical test

नाहन में पुलिस विभाग के आरक्षी पद के लिए आयोजित भर्ती प्रकिया में भाग लेते अभ्यर्थी। स्रोत विभा

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में महिला और पुरुष आरक्षी पदों के लिए आयोजित पुलिस भर्ती की शारीरिक प्रवीणता एवं मापदंड परीक्षा संपन्न हो गई है। पुलिस लाइन नाहन में 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक चली इस प्रक्रिया में कुल 7278 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 2752 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे।

सफल अभ्यर्थियों में 1177 युवतियां और 1575 युवक शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक एसएस नेगी ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया पुलिस उप महानिरीक्षक अंजुम आरा की अध्यक्षता में पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से महिला वर्ग के लिए 3314 कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 2620 महिला अभ्यर्थियों ने मैदान में पसीना बहाया, जिसमें से 1177 सफल रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में 6332 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी हुए थे। इनमें से 4658 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1575 ने शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा पास की।

पुरुष वर्ग की परीक्षा 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक आयोजित की गई। भर्ती के अंतिम दिन 832 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 570 ने भाग लिया और 152 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। एसपी नेगी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया तय कार्यक्रम के तहत शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कर ली गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X