पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और ADAS! इस डीज़ल SUV को खरीदने का गोल्डन चांस; मिल रहा ₹1.65 लाख का बंपर डिस्काउंट
Jeep India ने घरेलू मार्केट में त्योहारी सीजन के दौरान अपनी प्रीमियम एसयूवी Jeep Meridian पर आकर्षक ऑफर्स की पेशकश की है. अगर आप इस त्योहारी सीजन एक मजबूत, सेफ और फुल साइज 7-सीटर एसयूवी घर लाने की योजना बना रहे हैं, तो ये आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है. कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए इस महीने अपनी इस प्रीमियम एसयूवी पर भारी डिस्काउंट और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स देने का ऐलान किया है.
जीप मेरिडियन भारतीय बाजार में टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक और एमजी ग्लॉस्टर जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देती है. ये एसयूवी अपने दमदार रोड प्रजेंस, लग्जरी केबिन और बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के लिए जानी जाती है. आइए जानते हैं कि इसे कितनी छूट के साथ खरीदा जा सकता है.
डिस्काउंट और ऑफर्स की डिटेल
इस महीने जीप मेरिडियन के चुनिंदा वेरिएंट्स पर कुल 1.65 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. इनमें कंज्यूमर डिस्काउंट, कैश बेनिफिट्स और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं. इसके अलावा, पुराने MY2024 स्टॉक पर लगभग 1.30 लाख रुपये तक के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. वहीं डॉक्टर्स और लीजिंग कंपनियों के लिए 30,000 रुपये का स्पेशल अतिरिक्त बोनस भी उपलब्ध है. ये छूट डीलरशिप, शहर और स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करेगी.
डिजाइन और लुक
जीप मेरिडियन का डिजाइन काफी मस्कुलर और प्रीमियम है. इसमें जीप की पहचान मानी जाने वाली सिग्नेचर 7-स्लैट ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलैंप्स, इंटीग्रेटेड डीआरएल, आकर्षक रूफ रेल्स और 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसका बॉक्सी सिल्हूट और लॉन्ग व्हीलबेस इसे सड़क पर बोल्ड स्टांस प्रदान करता है.
इंटीरियर और प्रीमियम केबिन
गाड़ी के अंदर प्रीमियम डुअल-टोन ब्राउन और ब्लैक थीम देखने को मिलती है, जिसमें सॉफ्ट-टच मैटीरियल और लेदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है. तीन-रो वाली इस एसयूवी में पर्याप्त लेगरूम और बूट स्पेस मिलता है. साथ ही इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
फीचर्स
इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करता है. इसके अलावा 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, 9-स्पीकर वाला अल्पाइन साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट और 360 डिग्री कैमरा शामिल हैं.
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के मामले में मेरिडियन काफी मजबूत है. इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट व डिसेंट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 360-डिग्री पार्किंग कैमरा दिया गया है. इसके टॉप वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS फीचर्स (जैसे लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग) भी शामिल हैं.
इंजन, ट्रांसमिशन और माइलेज
जीप मेरिडियन में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर मल्टीजेट टर्बो-डीजल इंजन मिलता है, जो 170 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. इसमें 4×2 के साथ-साथ चुनिंदा वेरिएंट्स में 4×4 ड्राइवट्रेन का विकल्प भी उपलब्ध है. माइलेज की बात करें तो ये एसयूवी लगभग 14 से 16.25 किमी प्रति लीटर (ARAI क्लेम्ड) तक का माइलेज देने में सक्षम है.
