शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फरीदाबाद में दिवाली की रात हादसा:कंटेनर रेलवे इंजन से टकराया, केबिन में फंसा चालक, दो लोग घायल – Container Collides With Railway Engine In Lakkadpur And Two Injured
फरीदाबाद

फरीदाबाद में दिवाली की रात हादसा:कंटेनर रेलवे इंजन से टकराया, केबिन में फंसा चालक, दो लोग घायल – Container Collides With Railway Engine In Lakkadpur And Two Injured

November 9, 2026


Container collides with railway engine in Lakkadpur and two injured

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ग्रीनफील्ड के पास लक्कड़पुर इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात एक कंटेनर ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद बेकाबू होकर प्लेसर इंडिया कंपनी के बाहर रेलवे ट्रैक पर खड़े मैकेनिकल इंजन से जा भिड़ा। टक्कर में कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। हादसे में एक बाइक सवार भी घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

ग्रीनफील्ड चौकी इंचार्ज तोताराम ने बताया कि पुलिस को ईआरवी और डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी। प्लेसर इंडिया कंपनी रेलवे ट्रैक के रखरखाव में इस्तेमाल होने वाले मैकेनिकल इंजन बनाती है। हादसे के समय कंपनी के बाहर ट्रैक पर इंजन खड़ा था। फिलहाल किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X