शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फर्रुखाबाद:सिलाई कारखाने में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का कपड़ा राख – Farrukhabad: Fire Breaks Out In A Garment Workshop Due To A Short Circuit
फ़र्रुख़ाबाद

फर्रुखाबाद:सिलाई कारखाने में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का कपड़ा राख – Farrukhabad: Fire Breaks Out In A Garment Workshop Due To A Short Circuit

October 30, 2026


Farrukhabad: Fire breaks out in a garment workshop due to a short circuit

कारखाने में लगी आग

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर स्थित सिलाई कारखाने में शुक्रवार देर शाम आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। आग से करीब 22 लाख रुपये का सिला और बिना सिला कपड़ा, मशीनें समेत अन्य सामान जल गया।

नगर के मोहल्ला बजरिया बेगराज निवासी मोहम्मद हासिम का कुबेरपुर गांव में सिलाई कारखाना है। शुक्रवार को कारखाने में काम बंद था। देर शाम पड़ोसियों ने कारखाने से धुआं उठता देखा तो हासिम को सूचना दी। उनके पहुंचने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।

अग्निशमन अधिकारी प्रांशु अवस्थी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अलीगंज से भी दमकल की गाड़ी बुलानी पड़ी। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हासिम ने बताया कि कारखाने में कुर्ती, पायजामा और लोअर सिलने का काम होता था। आग से करीब 15 लाख रुपये का सिला हुआ और सात लाख रुपये का कच्चा कपड़ा जल गया। मशीनें और अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X