शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फ्रोजन शोल्डर:सर्दियां आते ही बढ़ जाता है कंधों में दर्द? बिना महंगी दवाओं के भी पा सकते हैं आराम, जानें कैसे – Frozen Shoulder In Winter Causes Simple Ways To Ease Pain And Stiffness
फिटनेस

फ्रोजन शोल्डर:सर्दियां आते ही बढ़ जाता है कंधों में दर्द? बिना महंगी दवाओं के भी पा सकते हैं आराम, जानें कैसे – Frozen Shoulder In Winter Causes Simple Ways To Ease Pain And Stiffness

November 1, 2026


Frozen Shoulder in Winter causes Simple Ways to Ease Pain and Stiffness

फ्रोजन शोल्डर की समस्या
– फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

सुबह उठते ही आपके कंधों में भी दर्द रहता है? हाथ ऊपर उठाने, पीछे की ओर ले जाने या कपड़े पहनने जैसे छोटे-छोटे काम करने में भी परेशानी होती है? अगर हां, तो इसे सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज न करें। यह फ्रोजन शोल्डर की समस्या हो सकती है।

फ्रोजन शोल्डर को लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक माना जाता है। इसमें कंधे के जोड़ों के आसपास की झिल्ली में सूजन आ जाती है, जिससे कंधा धीरे-धीरे जकड़ने लगता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, वैसे तो ये समस्या कभी भी हो सकती है पर सर्दियों के मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ज्यादातर लोगों में ये दिक्कत बढ़ने लग जाती है। इस आम समस्या को लेकर हैरानी की बात यह है कि इससे राहत पाने के लिए आपको हमेशा दवाओं या इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ आसान एक्सरसाइज भी इसमें बड़ी मददगार हो सकती हैं। 

तो अगर आप भी फ्रोजन शोल्डर की दिक्कत से परेशान रहते हैं और आपके लिए भी रोजाना के कामकाज कठिन होते जा रहे हैं तो अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए जान लेते हैं कि इस समस्या से कैसे आराम पाया जा सकता है?

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X