शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी है! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘किंग’ का टीजर उम्मीद से कहीं जल्दी सामने आ सकता है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के रहस्यमयी ट्वीट ने शाहरुख के फैंस को ‘किंग’ के बारे में नए अपडेट को लेकर उत्साहित कर दिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे या फिर टीजर। अभी इसे प्रचार सामग्री कहा जा रहा है। नई सामग्री शाहरुख के जन्मदिन पर जारी की जाएगी। बॉलीवुड के बादशाह 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाएंगे।