शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बड़वानी में दर्दनाक घटना:महिला ने दो मासूम बच्चों संग 60 फीट गहरे कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत – Barwani-woman-jumps-into-well-with-two-children-three-dead
बड़वानी

बड़वानी में दर्दनाक घटना:महिला ने दो मासूम बच्चों संग 60 फीट गहरे कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत – Barwani-woman-jumps-into-well-with-two-children-three-dead

November 3, 2026


barwani-woman-jumps-into-well-with-two-children-three-dead

दुगानी गांव में दर्दनाक घटना: महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान।

विस्तार

बड़वानी के वरला थाना क्षेत्र के दुगानी गांव के रामजी फलिया में गुरुवार को एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ 60 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। घटना में महिला और दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चों के फेफड़ों में पानी भर गया, जबकि महिला की भी पानी में दम घुटने से मृत्यु हुई। मृतकों की पहचान माया (25) पत्नी प्रदीप कनोजे, तीन वर्षीय बेटी सलोनी और डेढ़ वर्षीय बेटे अयान के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने निकाला बाहर, तब तक हो चुकी थी मौत

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर वरला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तीनों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मां और दोनों मासूम बच्चों के शव देखकर परिवार में शोक का माहौल छा गया। गांव की महिलाओं की चीख-पुकार से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आए।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से राहत, 18 माह बाद मिली जमानत; हर सुनवाई में रहना होगा मौजूद

घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

एसडीओपी अजय वाघमारे ने बताया कि तीनों शवों को वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमॉर्टम कक्ष में रखवाया गया है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X