शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरेली:दिवाली की सजावट के लिए मॉडर्न टच, ग्राहकों को पसंद आ रहे डिजाइनर तोरण और रेडीमेड रंगोली – Modern Touch For Diwali Decorations Designer Torans And Ready-made Rangolis In Markets
बरेली

बरेली:दिवाली की सजावट के लिए मॉडर्न टच, ग्राहकों को पसंद आ रहे डिजाइनर तोरण और रेडीमेड रंगोली – Modern Touch For Diwali Decorations Designer Torans And Ready-made Rangolis In Markets

November 4, 2026


modern touch for Diwali decorations designer torans and ready-made rangolis in markets

दुकान पर सजावट का सामान
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा के लिए मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं के साथ पीतल और संगमरमर जैसी फिनिश वाली मूर्तियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं, घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए गोटा-पट्टी, मोती, कौड़ी, शीशे और क्रोशिए से तैयार डिजाइनर तोरण की मांग बढ़ी है।

रंगोली में भी इस बार नया अंदाज देखने को मिल रहा है। फूलों की पंखुड़ियों के साथ रेडीमेड एक्रेलिक पैच, गोटा मैट और तैयार डिजाइन वाली रंगोली लोगों की पसंद बन रही है। बाजार में इस बार ऐसी सजावटी वस्तुओं को ज्यादा पसंद किया जा रहा है, जिन्हें त्योहार के बाद सुरक्षित रखकर अगले साल भी इस्तेमाल किया जा सके। 

दुकानदार जितेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि ग्राहक सामान्य कपड़े के तोरण के बजाय कढ़ाई और गोटा-पट्टी से तैयार आकर्षक डिजाइन मांग रहे हैं। बांधनी, पटोला और सिल्क फैब्रिक पर शीशे का काम किए हुए तोरण खास पसंद किए जा रहे हैं। ग्राहक घर के दरवाजों और पर्दों के रंगों से मेल खाते तोरण खरीद रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X