शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बार-बार नहीं भरना होगा ये फॉर्म; इसलिए बढ़ रहीं दोहरी प्रविष्टियां – Up Voter List: No Need To Reapply For Form 6 If Reference Number Sms Is Delayed
बरेली

यूपी:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बार-बार नहीं भरना होगा ये फॉर्म; इसलिए बढ़ रहीं दोहरी प्रविष्टियां – Up Voter List: No Need To Reapply For Form 6 If Reference Number Sms Is Delayed

November 13, 2026


UP Voter List: No Need to Reapply for Form 6 If Reference Number SMS Is Delayed

UP Voter List
ग्राफिक्स

विस्तार

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बार-बार नहीं भरना होगा फॉर्म-6

बरेली

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरने के बाद रेफरेंस नंबर का मेसेज नहीं आने पर अब दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं है। दोबारा आवेदन से डुप्लीकेट प्रविष्टियां बढ़ रही हैं। इसे रोकने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने जन सुविधा केंद्र (सीएससी) संचालकों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि फॉर्म-6 भरते समय आवेदक का वास्तविक और सक्रिय मोबाइल नंबर ही दर्ज किया जाए। सीएससी संचालक अपने मोबाइल नंबर या कोई काल्पनिक नंबर दर्ज न करें। इसी मोबाइल नंबर पर रेफरेंस नंबर भेजा जाता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X