शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बलरामपुर:निजी क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, निरीक्षण में मिलीं खामियां – Health Department Conducts Raids On Private Labs And Clinics; Notices To Be Issued Upon Discovery Of Shortcomi
अंबिकापुर

बलरामपुर:निजी क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमार कार्रवाई, निरीक्षण में मिलीं खामियां – Health Department Conducts Raids On Private Labs And Clinics; Notices To Be Issued Upon Discovery Of Shortcomi

November 13, 2026


Health department conducts raids on private labs and clinics; notices to be issued upon discovery of shortcomi

क्लिनिक पर कार्यवाही करते अधिकारी

विस्तार

बलरामपुर जिले के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सख्त है। तय मानकों का पालन कराने हेतु विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में निजी पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. विजय कुमार सिंह और सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने बलरामपुर विकासखंड के गणेश मोड़ और राधाकृष्ण नगर क्षेत्र के संस्थानों का दौरा किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से निजी संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं, वैध पंजीयन और आवश्यक दस्तावेज की जांच की। उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का भी गहनता से आकलन किया। जांच के दौरान कुछ संस्थानों में मानकों के विपरीत कमियां पाई गईं। इन कमियों पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले संस्थानों के खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई

सीएमएचओ डॉ. विजय कुमार सिंह ने इस कार्रवाई पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी निजी अस्पतालों, क्लीनिक और लैब को शासन के नियम मानने होंगे। मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना हर संस्थान की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अभियान निरंतर जारी रहेगा

डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। विभाग का यह औचक निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इसका उद्देश्य जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।

क्लिनिक पर कार्यवाही करते अधिकारी

क्लिनिक पर कार्यवाही करते अधिकारी

क्लिनिक पर कार्यवाही करते अधिकारी

क्लिनिक पर कार्यवाही करते अधिकारी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X