शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उत्तरकाशी

Uttarkashi News:उत्तरकाशी में 87,685 बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा – 87,685 Children Will Be Given Deworming Medicine In Uttarkashi

November 13, 2026


उत्तरकाशी। जिले में बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने और एनीमिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग व्यापक अभियान चलाने जा रहा है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 18 नवंबर को जिले के 87,685 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को दवा खिलाई जाएगी।

अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि जिले के 1,222 विद्यालयों और 1,031 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों तक दवा पहुंचाई जाएगी। निर्धारित तिथि पर दवा लेने से छूटने वाले बच्चों को 25 नवंबर को मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएस पोखरियाल, एनएचएम जिला कार्यक्रम प्रबंधक हरदेव राणा, आरबीएसके प्रबंधक मनोज भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X