बलरामपुर:बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता को ट्रक ने रौंदा, मौत, घर में गूंजने वाली थीं शहनाइयां – Balrampur: Father Returning After Distributing Wedding Invitations For His Daughter Is Run Over By A Truck

November 2, 2026

घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। पिता के मन में बेटी को दुल्हन के रूप में देखने और उसके हाथ पीले करने के अरमान थे। इसी खुशी को रिश्तेदारों और परिचितों के साथ बांटने के लिए 55 वर्षीय मुस्ताक इन दिनों शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने में जुटे थे। उन्हें क्या पता था कि बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौटते समय रास्ते में हुआ एक हादसा उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार, गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के धौरहरा गोलीजोत निवासी मुस्ताक रविवार दोपहर करीब तीन बजे गोवर्धनपुर बाजार से बेटी की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरैना बुलंद के दुखहरण चौराहे के पास पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुस्ताक बुरी तरह जख्मी हो गए। दुर्घटना में उनके दोनों पैर शरीर से अलग हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें बेहतर उपचार की उम्मीद में सिद्धार्थनगर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते मुस्ताक जिंदगी की जंग हार गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मुस्ताक की मौत की खबर मिलते ही परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस पिता के कंधों पर बेटी की शादी की जिम्मेदारी थी, वही पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। जिन हाथों से वह बेटी की शादी का निमंत्रण बांट रहे थे, उन्हीं हाथों से सजाए गए अरमान अधूरे रह गए। घर में शादी की तैयारियों के बीच अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए यह हादसा केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि खुशियों के बीच आई ऐसी त्रासदी है, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
इस संबंध में सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। हादसे के बाद फरार ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
November 13, 2026
बलरामपुर। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में लापरवाही और खराब प्रगति को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सख्त रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान पांच ब्लॉकों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, महाराजगंज तराई ब्लॉक में […]
November 13, 2026
बलरामपुर। जनगणना-2027 में इस बार लोगों को अपने परिवार की जानकारी खुद ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। डिजिटल स्वरूप में होने वाली जनगणना के तहत स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी सुविधानुसार परिवार से संबंधित निर्धारित जानकारियां ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने […]
November 13, 2026
बलरामपुर। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, विशुनपुर विश्राम में सामग्री और उपकरणों की खरीद में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच अब जिला स्तरीय समिति भी करेगी। अमर उजाला में प्रकाशित खबरों का जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। इसके बाद बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य ने अपना पक्ष भी रखा। पूरे मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन […]
