शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बांदा:जंगल में मिला युवक का शव, कनपटी पर गोली के निशान, जांच में जुटी पुलिस – Banda: Body Of A Young Man Found In The Forest; Bullet Mark On The Temple
बांदा

बांदा:जंगल में मिला युवक का शव, कनपटी पर गोली के निशान, जांच में जुटी पुलिस – Banda: Body Of A Young Man Found In The Forest; Bullet Mark On The Temple

November 11, 2026


Banda: Body of a young man found in the forest; bullet mark on the temple

मौके पर जांच करती पुलिस

जसपुरा थाना क्षेत्र के कस्बे से सटे जंगल में स्थित भुरवा नाला के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे एक 22 वर्षीय युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। युवक के सिर में कनपटी पर गोली का निशान मिला है। शव के पास तमंचा 315 बोर, एक खोखा व कारतूस मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया खुदकुशी किए जाने की आशंका जता रही है। युवक की शिनाख्त अंशु पुत्र विजय बहादुर निवासी धुंधपुर थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस गोली लगने के संबंंध में जांच कर रही है।

कस्बे से भुरवा नाले की ओर गए ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जसपुरा राधाकृष्ण तिवारी ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। कुछ देर बाद सीओ सदर प्रतीक्षा सिंह व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि युवक की कनपटी में गोली लगने का निशान है। शव के पास से तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद किया गया है। शव को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेजा है। सीओ प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त हो गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X