रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बांदा:11 हजार लाइन की चपेट में आकर आउटसोर्सिंग लाइनमैन की मौत, फीडर में फाल्ट ठीक करते समय हादसा, परिजन बेहाल – Banda Outsourced Lineman Dies After Coming Into Contact With An 11000 Volt Line
बांदा

बांदा:11 हजार लाइन की चपेट में आकर आउटसोर्सिंग लाइनमैन की मौत, फीडर में फाल्ट ठीक करते समय हादसा, परिजन बेहाल – Banda Outsourced Lineman Dies After Coming Into Contact With An 11000 Volt Line

November 29, 2026


Banda Outsourced lineman dies after coming into contact with an 11000 volt line

सांकेतिक 
– फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में अतर्रा कस्बे के बदौसा फीडर में फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर आउटसोर्सिंग लाइनमैन की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी अतर्रा ले जाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उपखंड कार्यालय के बदौसा फीडर में दिलीप (40) आउटसोर्सिंग लाइनमैन के पद पर तैनात था।

शनिवार रात करीब 10 बजे वह फाल्ट ठीक करने के लिए बदौसा पावर हाउस परिसर में शटडाउन लेने के बाद 11 हजार लाइन का जंपर काट रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। सहकर्मी उसे सीएचसी अतर्रा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X