बांसवाड़ा:आपसी रंजिश में किशोर की हत्या का आरोप, दादी के सामने दंपती ने गर्दन मरोड़ी; केस दर्ज – Teenager Murdered By Having His Neck Twisted In Front Of His Grandmother Amid A Personal Feud

अपराध
November 15, 2026

अपराध
जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के कोटड़ा गांव में आपसी रंजिश में एक दंपती पर किशोर की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक की दादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना 13 नवंबर की शाम की है। आरोप है कि दंपती घर में घुसा और किशोर को बाहर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आई दादी और पोती के साथ भी मारपीट की गई।
घर में खाना खा रहे थे दादी और पोते-पोती
कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया के अनुसार, थावरी पत्नी हरदार निनामा निवासी कोटड़ा ने कमलेश पिता विरहींग निनामा निवासी टिमेड़ा बड़ा और उसकी पत्नी हका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थावरी ने 14 नवंबर को दी रिपोर्ट में बताया कि घटना 13 नवंबर की शाम करीब सात बजे की है। उस समय वह अपनी पोती मायावती और पोते अक्षय के साथ घर के अंदर खाना खा रही थीं। इसी दौरान दोनों आरोपी कथित तौर पर जबरन उनके घर में घुस आए।
अक्षय को घसीटकर घर के बाहर ले गए
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों आरोपी अक्षय को पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर सीसी सड़क पर ले गए। वहां उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट की। दादी थावरी और पोती मायावती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
गर्दन मरोड़ने से किशोर की मौत का आरोप
थावरी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मारपीट के बाद दोनों आरोपियों ने अक्षय को पकड़कर उसकी गर्दन मरोड़ दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को देखकर दादी और पोती चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
परिवार के लोगों को देखकर भागे आरोपी
रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के अन्य सदस्यों को मौके पर आता देखकर दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद मृतक की दादी ने पुलिस को शिकायत दी। कुशलगढ़ थाना पुलिस ने कमलेश और उसकी पत्नी हका के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस घटना के पीछे बताई जा रही आपसी रंजिश और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
November 13, 2026
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में मतदान केंद्रों के लिए रवाना होते कर्मचारी विस्तार बांसवाड़ा। पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार को मतदान होगा। इस चरण में बांसवाड़ा जिले में कुशलगढ़ और बांसवाड़ा विधायक की साख दांव पर है। दोनों विधायकों के पुत्र जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव मैदान में हैं। अंतिम […]
November 13, 2026
राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है। जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर छात्रों पर देर रात तक परेशान करने, अश्लील हरकतें करवाने, अपमानित करने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने 10 आरोपी सीनियर छात्रों […]
November 10, 2026
आनंदपुरी पुलिस थाना। विस्तार बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के जुनी टिम्बी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट की। इस दौरान उसने दो साल के बेटे को उठाकर जमीन पर जोर से पटक दिया। गंभीर चोट लगने से […]
