शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बागपत:’किसी से फोन मत कराना, पूरी मदद होगी’, कॉल रिकॉर्डिंग पर बैठी जांच, आपूर्ति निरीक्षक निलंबित – Baghpat: ‘don’t Get Anyone Else To Call—you Will Receive Full Assistance’; Probe Initiated Into Call Recording
बागपत

बागपत:’किसी से फोन मत कराना, पूरी मदद होगी’, कॉल रिकॉर्डिंग पर बैठी जांच, आपूर्ति निरीक्षक निलंबित – Baghpat: ‘don’t Get Anyone Else To Call—you Will Receive Full Assistance’; Probe Initiated Into Call Recording

November 3, 2026


पूर्ति निरीक्षक, ट्रक चालक और परिवहन ठेकेदार के प्रतिनिधि में हुई बातचीत

ट्रक चालक: भैया, ये संजीव सर आए हैं, इनसे बात कर लो

पूर्ति निरीक्षक : ब्रह्मजीत, जहां पर ये गाड़ी है, यहीं पर आ जाओ,

प्रतिनिधि : मैं तो मुजफ्फरनगर से पीछे हूं।

पूर्ति निरीक्षक : अरे…अब क्या बताएं।

प्रतिनिधि : क्या हुआ बताओ सर…

पूर्ति निरीक्षक: अब क्या बताएं, इसमें जो आपका माल है, एक बार यहां पर आ जाओ, कौन सी जगह है ये, डौला का जो धर्मकांटा है ये, यहीं पर आ जाओ, यहीं पर हैं हम…

प्रतिनिधि : मैं अभी मुजफ्फरनगर से पीछे हूं, क्या बात हो गई बताओ, मेरी इससे बात कराओ

पूर्ति निरीक्षक : इसमें जो माल है, जैसे इलमचंद का है, टीसीबीसी भी है, लेकिन इलमचंद का पहले पहुंच चुका है

प्रतिनिधि : हां वो ग्रुप बड़ा था ना सर

पूर्ति निरीक्षक : इसने किसी का माल उतारा ही नहीं।

प्रतिनिधि : कौन सी गाड़ी है ये

पूर्ति निरीक्षक : ये गाड़ी 3475 करके है। एक बात ध्यान रखना, इसमें किसी का फोन ना आए, हम सीधे बात करेंगे, पूरी मदद होगी। मीडिया आ जाती है तो रायता फैल जाता है। फिर नियमानुसार होता है, इस बारे में कुछ ना होता, अपनी कलम बचाने के लिए कार्रवाई करनी पड़ती है।

प्रतिनिधि : मैं मुजफ्फरनगर हूं, डेढ़ घंटा लगेगा

पूर्ति निरीक्षक : दिल्ली-देहरादून से आ जाना

प्रतिनिधि : नहीं नीचे से आ रहा हूं

पूर्ति निरीक्षक : अरे यार, जाम में फंसे रहोगे। चलो कोई बात नहीं, फोन दे रहे हैं, लीक न करें। जो भी रहे, लीक ना हो।

प्रतिनिधि : बात कराओ, एक बार बात कर लूं

ट्रक चालक : हमारी गाड़ी में वजन पूरा है। 225 क्विंटल माल इसमें आ रहा है।

प्रतिनिधि : ये वही मामला है क्या, जिसमें डीलर का राशन पहले पहुंच चुका है,

चालक : हां जी

प्रतिनिधि : मैं आ रहा हूं, डेढ़ घंटे में, मुजफ्फरनगर हूं, इतने और गाड़ी खाली करा लो तुम

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X