शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बागपत:दोघट में दो पक्षों में बवाल, पुलिस पर पथराव, 12 घायल, 54 पर रिपोर्ट, 18 गिरफ्तार; लव मैरिज का है मामला – Baghpat: Clashes Erupt Between Two Groups In Doghat; Police Pelted With Stones; 12 Injured, Cases Registered
बागपत

November 13, 2026

Baghpat: Clashes erupt between two groups in Doghat; police pelted with stones; 12 injured, cases registered

दोघट थाने में गिरफ्तार आरोपी।

विस्तार

दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में शराब के नशे में कहासुनी होने पर अनुज कश्यप और सावन कश्यप पक्ष आपस में भिड़ गए। इनमें लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले और पथराव हो गया। दोनों पक्षों में बवाल होने पर लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो उन पर भी पथराव किया गया। दोनों पक्षों के तीन महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 34 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X