शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बागेश्वर: भागीरथी गधेरे के पास मिला नवजात का शव, सफाई कर रहे  पर्यावरण मित्रों की पड़ी नजर, पुलिस पहुंची – Newborn Baby Body Found In Bhagirathi Stream Near Kanda Road Police Begin Investigation Bageshwer News
बागेश्वर

बागेश्वर: भागीरथी गधेरे के पास मिला नवजात का शव, सफाई कर रहे  पर्यावरण मित्रों की पड़ी नजर, पुलिस पहुंची – Newborn Baby Body Found In Bhagirathi Stream Near Kanda Road Police Begin Investigation Bageshwer News

November 6, 2026


Newborn baby body found in bhagirathi stream near kanda road police begin investigation bageshwer news

नवजात का शव मिला
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर के कांडा रोड स्थित मीट बाजार के समीप भागीरथी गधेरे में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह नगरपालिका के पर्यावरण मित्र क्षेत्र में सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर गधेरे में पड़े एक नवजात के शव पर पड़ी।

पर्यावरण मित्रों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार शव पुरुष नवजात का है।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: इस बार 130 बूथों की कमान महिलाओं को, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनेंगे, चुनाव के लिए प्लान तैयार

प्रथम दृष्टया नवजात के मृत पैदा होने के लक्षण प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गधेरे में नवजात का शव किसने और किन परिस्थितियों में फेंका, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने में लगी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X