शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिजली चोरी का ऐसा मामला:19 वर्ष बाद आया कोर्ट का फैसला, फैक्टरी मालिक को दो साल की जेल; एक लाख जुर्माना – Factory Owner Sentenced To Two Years In 19-year-old Electricity Theft Case Fined Rs 1 Lakh
एटा

बिजली चोरी का ऐसा मामला:19 वर्ष बाद आया कोर्ट का फैसला, फैक्टरी मालिक को दो साल की जेल; एक लाख जुर्माना – Factory Owner Sentenced To Two Years In 19-year-old Electricity Theft Case Fined Rs 1 Lakh

November 7, 2026


Factory Owner Sentenced to Two Years in 19-Year-Old Electricity Theft Case Fined Rs 1 Lakh

court new

विस्तार

 बिजली चोरी के एक पुराने मामले में 19 साल बाद फैसला आया है। विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) पवन कुमार श्रीवास्तव ने फैक्टरी संचालक संजय जैन को दोषी ठहराया। उन्हें दो साल का कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

यह घटना 10 अक्तूबर, 2007 की है। विद्युत विभाग और प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने संजय जैन की गत्ता फैक्टरी पर जांच की थी। फैक्टरी में 24 हॉर्स पावर के कनेक्शन में लगे मीटर बॉक्स और सीलें क्षतिग्रस्त मिली थीं। मौके से मीटर उखाड़कर सील किया गया था। बिजली चोरी के आरोप में सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। मुकदमे के दौरान अहम भौतिक साक्ष्य, मीटर, अदालत में पेश नहीं किया जा सका। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, मालखाने में सामान जर्जर होने से मीटर उपलब्ध नहीं था।

बचाव पक्ष ने जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

बचाव पक्ष ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मीटर को किसी मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए नहीं भेजा गया। जांच के दौरान वीडियोग्राफी भी नहीं हुई थी। आरोपी ने सील तोड़ने से इन्कार किया। उसने बिजली विभाग के कर्मचारी पर महीनादारी मांगने और न देने पर फंसाने का आरोप लगाया।

अफसरों के बयान को माना विश्वसनीय

अदालत ने अभियोजन के दो अधिकारियों के बयान को विश्वसनीय माना। जांच रिपोर्ट को भी भरोसेमंद पाया। रिपोर्ट पर आरोपी के प्रतिनिधि के हस्ताक्षर थे। मौके पर 50 हजार रुपये का चेक भी दिया गया था। विभाग ने बिजली चोरी के लिए 60,766 रुपये का निर्धारण किया। आरोपी ने यह राशि बाद में जमा भी कर दी थी। गवाहों की गवाही को साक्ष्य मानते हुए अदालत ने यह फैसला सुनाया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X