बिलासपुर:रेललाइन के निर्माण पर संकट, दो दिन में दो जगह विरोध; मशीनें जलाने की धमकी – Bilaspur: Railway Line Construction Faces Hurdles; Protests Erupt At Two Locations In Two Days

बिलासपुर रेललाइन।
November 29, 2026

बिलासपुर रेललाइन।
भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन परियोजना के तहत बन रहे पांच महत्वपूर्ण रेलवे पुलों का निर्माण कार्य स्थानीय विरोध और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते प्रभावित हो रहा है। दो दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर निर्माण कंपनी को विरोध और धमकियों का सामना करना पड़ा। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने पुलिस अधीक्षक से निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर को नीलां स्थित निर्माण स्थल पर हुंडई क्रेटा में सवार तीन अज्ञात लोग पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर काम बंद करने और मशीनें जलाने की धमकी दी। इतना ही नहीं, तीन ट्रांजिट मिक्सरों को भी काम करने से रोककर वापस भेज दिया गया। आरएमसी सप्लायर को भी कंक्रीट की आपूर्ति बंद करने और दोबारा वाहन भेजने पर जलाने की धमकी दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद काम दोबारा शुरू हुआ। वहीं, 28 नवंबर को देबट खड्ड में ग्रामीणों ने संपर्क सड़कों के निर्माण, मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर विरोध किया। इसके चलते निर्माण कार्य रोकना पड़ा।
आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक राकेश सहवाल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है। पत्र में कहा है कि असुरक्षित माहौल से मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में है और परियोजना की प्रगति प्रभावित हो रही है। रेललाइन का निर्माण कार्य पूरा करने की समयसीमा 31 दिसंबर 2026 तय की गई है। आरवीएनएल ने परियोजना को राष्ट्रीय महत्व का बताते हुए समयबद्ध निर्माण के लिए पर्याप्त पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
November 29, 2026
हिमाचल सेब। विस्तार हिमाचल प्रदेश से नेपाल को होने वाली सेब की आपूर्ति में इस बार पिछले साल के मुकाबले 48 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश से नेपाल को इस सीजन में केवल 15 लाख पेटी रेड गोल्डन सेब की आपूर्ति ही की गई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा करीब 29 […]
November 29, 2026
ढलियारा के तीखे मोड़ों पर पेड़ से टकराई कार। नेटवर्क विस्तार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एनएच-503 मुबारकपुर-रानीताल मार्ग पर ढलियारा के तीखे मोड़ों पर सड़क हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देर रात करीब 12:00 से 1 बजे के बीच हुआ। भरवाईं की ओर से आ रही कार […]
November 29, 2026
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। विस्तार हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूल में 15 साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे एसएमसी शिक्षक को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल इस आधार पर किसी शिक्षक को सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) में शामिल होने से नहीं रोका जा सकता कि उसकी नियुक्ति […]
