रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:15 साल से पढ़ा रहे एसएमसी शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, एलडीआर भर्ती का रास्ता साफ – High Court Grants Relief To Smc Teacher With 15 Years Of Teaching Experience; Path Cleared For Ldr Recruitment
शिमला

हिमाचल:15 साल से पढ़ा रहे एसएमसी शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, एलडीआर भर्ती का रास्ता साफ – High Court Grants Relief To Smc Teacher With 15 Years Of Teaching Experience; Path Cleared For Ldr Recruitment

November 29, 2026


High Court grants relief to SMC teacher with 15 years of teaching experience; path cleared for LDR recruitment

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूल में 15 साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे एसएमसी शिक्षक को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल इस आधार पर किसी शिक्षक को सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) में शामिल होने से नहीं रोका जा सकता कि उसकी नियुक्ति वर्ष 2012 की एसएमसी नीति के तहत नहीं हुई थी। अदालत ने कहा कि जब सरकार ने इतने वर्षों तक शिक्षक की सेवाएं ली हैं और वह सरकारी स्कूल में स्वीकृत पद पर पढ़ा रहा है तो उसकी सेवाओं को इस आधार पर नजरअंदाज करना उचित नहीं है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल और न्यायाधीश योगेश जसवाल की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। मामले के अनुसार याचिकाकर्ता रमेश चंद को 19 दिसंबर 2011 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाल, तहसील नेरवा, जिला शिमला में एसएमसी अथवा पीटीए के माध्यम से टीजीटी आर्ट्स के पद पर नियुक्त किया गया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X