बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन:हेरोइन तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, अमृतसर से मुख्य सप्लायर अरेस्ट – Bilaspur: Main Heroin Supplier Arrested In Amritsar, Police Trace Interstate Drug Trafficking Network

अपराध
November 6, 2026

अपराध
हेरोइन की अवैध आपूर्ति करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। एसीसीयू और सकरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 40 वर्षीय रविंद्रजीत सिंह उर्फ रिंकू को पकड़ा। पुलिस टीम आरोपी को बिलासपुर लेकर आई, जहां अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
मुख्य सप्लायर तक पहुंची टीम
डीएसपी सुदीप सरकार ने बताया कि 24 अक्तूबर को पुलिस ने उसलापुर बाजार के पास से 32 वर्षीय दीपक वालिया को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में उसलापुर में रह रहा दीपक मूल रूप से अमृतसर का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 11.73 ग्राम हेरोइन और 10,500 रुपये नकद जब्त किए थे। इस मामले में सकरी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22 और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पूछताछ और साइबर सेल के तकनीकी इनपुट से अमृतसर निवासी रविंद्रजीत सिंह के मुख्य सप्लायर होने की जानकारी मिली।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: पीडब्ल्यूडी में नई नियुक्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध, दोषी अधिकारियों से होगी वसूली
नेटवर्क ध्वस्त करने का प्रयास
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम पंजाब भेजी गई, जिसने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस इस मामले में एंड-टू-एंड विवेचना कर रही है ताकि केवल नशा बेचने वालों की गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर मुख्य सप्लायर और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। एसीसीयू निरीक्षक गोपाल सतपथी ने बताया कि अवैध कारोबार में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
November 12, 2026
सांकेतिक तस्वीर विस्तार बिलासपुर जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने हड़ताल पर चल रहे 229 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ‘ब्रेक इन सर्विस’ किया है। इसके साथ ही, प्रशासन ने 102 पटवारियों का वेतन भी रोक दिया है। प्रशासन ने सभी 229 पटवारियों […]
November 12, 2026
सांकेतिक तस्वीर विस्तार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा और विद्युत उपकरणों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत, ट्रेनों के कोचों में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के चार्जिंग पॉइंट की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह व्यवस्था 12 नवंबर 2026 से रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 […]
November 12, 2026
हाईकोर्ट का अहम आदेश विस्तार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पति-पत्नी के विवाद से जुड़े एक मामले में फैसला देते हुए पिता को हर महीने अपने बेटे से मिलने का अधिकार प्रदान किया है। न्यायालय की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया कि माता-पिता के बीच चल रहे आपसी मतभेद और अहंकार के कारण मासूम बच्चे का […]
