बिहार:छठ के लेजर शो में पूर्व विधायक को बताया वर्तमान विधायक, आनंद मिश्रा ने ईओ से मांगा जवाब – In The Laser Show At Chhath Ghat, The Former Mla Was Described As A Member Of The Legislative Assembly

सदर विधायक
November 16, 2026

सदर विधायक
रामरेखा घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित लेजर शो के दौरान बड़ी तकनीकी और तथ्यात्मक चूक सामने आई। शो में पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को बक्सर का वर्तमान निवासी और बिहार विधानसभा का सदस्य बताया गया। इस गलती पर बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा ने कड़ी नाराजगी जताई और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) से जवाब मांगा।
रामरेखा घाट पर मौजूद विधायक आनंद मिश्रा ने सवाल उठाया कि आखिर यह गलती कैसे हुई और इसके पीछे क्या वजह है। उन्होंने कहा कि इसकी जवाबदेही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को तय करनी होगी। बिना सत्यापन के किसी भी वीडियो को जनता के सामने प्रदर्शित करना गंभीर लापरवाही है। अगर बिना जांचे-परखे कोई वीडियो चला दिया जाएगा तो उसमें कुछ भी दिखाया जा सकता है। यहां तक कि अश्लील फिल्म भी चलाई जा सकती है।
पढ़ें: लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु, पटना में क्या हो रहा?
विधायक ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि वीडियो में किसका नाम या तस्वीर दिखाई गई, बल्कि सवाल यह है कि बिना सत्यापन के किसी वीडियो को सार्वजनिक मंच पर कैसे प्रदर्शित कर दिया गया। छठ जैसे महत्वपूर्ण और आस्था से जुड़े पर्व के दौरान इस तरह की चूक बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को इस मामले में जवाब देना होगा। प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन और जिम्मेदारी जरूरी है।
आनंद मिश्रा ने कहा कि वह इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे। उन्होंने कहा कि जब पूरी एनडीए सरकार बिहार और बक्सर के विकास को लेकर गंभीरता से काम कर रही है, तो ऐसे में किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को अपने दायित्वों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस मामले में जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
November 16, 2026
फोटो लेजर शो का हो रहा प्रसारण विस्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा इस बार मां गंगा की लहरों पर लेजर शो के माध्यम से जीवंत हुई। बिहार में पहली बार बक्सर के रामरेखा घाट पर करीब 4000 वर्गफीट की वाटर स्क्रीन तैयार की गई, जिस पर लेजर शो के जरिए छठ महापर्व […]
November 15, 2026
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का विवाह आगामी 25 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है, जिसे लेकर तैयारियां बहुत तेजी से चल रही हैं। इस बहुचर्चित विवाह समारोह के बीच इंटरनेट मीडिया पर विधायक की समधन का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आमतौर पर सार्वजनिक जीवन में अनंत सिंह के […]
November 15, 2026
पटना में छठ की तैयारी। विस्तार चार दिवसीय छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। रविवार सुबह से ही हर गली-सड़कों पर बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा के छठ गीत बज रहे हैं। आज शाम श्रद्धालु नदी और तालाब […]
