बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:बेगूसराय में कांग्रेस उपाध्यक्ष की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार-पांच राउंड गोलियां चलीं; बाल-बाल बचे – Brazen Act By Criminals In Begusarai! Rapid-fire Attack On Congress Leader’s Vehicle
मुंगेर

बिहार:बेगूसराय में कांग्रेस उपाध्यक्ष की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार-पांच राउंड गोलियां चलीं; बाल-बाल बचे – Brazen Act By Criminals In Begusarai! Rapid-fire Attack On Congress Leader’s Vehicle

November 18, 2026


Brazen act by criminals in Begusarai! Rapid-fire attack on Congress leader's vehicle

मौके पर मौजूद समर्थक और पुलिसकर्मी

विस्तार

बिहार में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस के बीच बेगूसराय में एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को पपरौर से बेगूसराय जा रहे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कुमार गौरव की सफारी गाड़ी को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाते हुए चार से पांच राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना जीरोमाइल सहायक थाना क्षेत्र के पपरौर कब्रिस्तान के समीप हुई। गोलियों के निशान गाड़ी पर साफ दिखाई दे रहे हैं। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार कांग्रेस नेता समेत तीनों लोग बाल-बाल बच गए।

थाने की चौखट पर मिली सुरक्षा, सड़क पर बेखौफ अपराधी!

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त सफारी गाड़ी में चालक समेत तीन लोग सवार थे। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार अपराधियों ने अचानक गाड़ी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से गाड़ी में सवार लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह वहां से निकलकर कुमार गौरव सिंघौल थाना पहुंचे और अपनी जान बचाई। सवाल यह है कि अगर अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ रहा है तो आम नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर भरोसा किस पर करे?

जमीन विवाद की आशंका, हमले के पीछे कौन?

बेगूसराय के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह के पुत्र कुमार गौरव ने घटना के पीछे राजनीतिक कारण होने से इनकार किया है। हालांकि, उन्होंने जमीन विवाद को लेकर कुछ मामले चलने की बात कही है। फिलहाल हमले के वास्तविक कारण और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपराधियों तक पहुंचना और घटना के पीछे की साजिश का खुलासा करना है।

डीएसपी पहुंचीं थाने, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर-2 डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति थाना पहुंचीं और पीड़ित से पूछताछ की। उनके निर्देश पर कुमार गौरव ने जीरोमाइल सहायक थाना में लिखित आवेदन दिया। जीरोमाइल सहायक थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार, पुलिस को आवेदन मिल चुका है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X