बिहार:मधुबनी में सनसनीखेज हत्याकांड, गर्दन काटकर पत्नी की हत्या, शव जलाकर दुकान में छिपाया; चार नामजद फरार – Husband Arrested From Nepal Border For Killing Wife By Slitting Her Throat With Knife In Madhubani

अपराध
November 2, 2026

अपराध
मधुबनी जिले में 15 दिनों से लापता महिला की गर्दन कटी और अधजली लाश पुलिस ने बरामद की है। मामले में पुलिस ने मृतका के पति को नेपाल सीमा से सटे लौकही थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या की गई। शव को जलाने के बाद फर्नीचर की दुकान में छिपाकर रखा गया था।
मृतका की पहचान डुमरा गांव निवासी अमीरुल्लाह अंसारी की 25 वर्षीय पत्नी गुलशन खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फर्नीचर की दुकान उसके पति की है। महिला के भाई की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और करीब 36 घंटे के भीतर शव बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
झंझारपुर के एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि पति ने पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को तारपीन के तेल से जलाने की कोशिश की और लकड़ी के कुन्ने से ढककर छिपा दिया। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।
पढ़ें: पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के सीएम सम्राट, राहुल समेत कांग्रेस पार्टी से माफी की मांग
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय मोहम्मद अमीरुल्लाह अंसारी उर्फ अमन अली के रूप में हुई है। डीएसपी के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और घटनास्थल से खून लगे कपड़े सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है।
दुर्गंध को तालाब में मछलियां मरने की वजह समझ रहे थे लोग
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल के आसपास कई दिनों से दुर्गंध आ रही थी। लोगों को लग रहा था कि आसपास के तालाब में मछलियां मर गई हैं, जिसकी वजह से बदबू फैल रही है। बाद में पता चला कि दुर्गंध दुकान में छिपाकर रखे गए शव से आ रही थी।
एसडीपीओ ने बताया कि रुद्रपुर थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में चार अन्य नामजद आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस बाकी चार आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।
November 13, 2026
दरभंगा जिले के अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा गांव पहुंची। यहां डीसीएलआर अजय कुमार और अंचलाधिकारी आलोक कुमार की मौजूदगी में […]
November 12, 2026
बोरी में बंद मिला शव विस्तार मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजपुर गांव में बीते 2 नवंबर की रात हुई घटना के बाद अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। गुरुवार की देर शाम बलिराजगढ़ के पास से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव मिलने […]
November 11, 2026
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाया नदी में नाव डूबने से एक युवक लापता हो गया। हादसा बाजिदपुर पंचायत के बमौरा घाट के पास हुआ। नाव पर चार युवक सवार थे। अचानक नाव नदी में डूब गई। इस दौरान तीन युवक तैरकर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि एक […]
