बिहार:यहां आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिनों में 28 लोगों को काटा; बच्चों समेत घायलों में दहशत – Stray Dog Attacks In Asarganj: 28 Injured In Two Days, Children Among Victims

घायलों का इलाज जारी
October 29, 2026

घायलों का इलाज जारी
मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में आवारा कुत्तों के हमलों से लोगों में दहशत फैल गई है। जलालाबाद, नारायणपुर, मिल्की, जोरारी और आदर्श गांव में कुत्तों ने करीब 28 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। घायलों में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।
कुत्तों के हमले में घायल लोगों को परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, असरगंज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया और उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। घायलों में चार वर्षीय अंशु कुमार, 48 वर्षीय विनोद कुमार, नौ वर्षीय राखी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और मोनिका कुमारी सहित अन्य लोग शामिल हैं।
खेत में सब्जी तोड़ने गई महिला पर हमला
पीड़िता राधिका कुमारी ने बताया कि वह खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और शरीर के कई हिस्सों में काट लिया। वहीं, ममता देवी ने बताया कि उनकी बच्ची सुबह घर के गेट के पास खड़ी थी। तभी एक कुत्ता आया और उसे काट लिया। बच्ची की चीख सुनकर वह बाहर निकलीं और कुत्ते को भगाया।
दो दिनों में 28 लोगों को लगाया गया टीका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परवेज अख्तर ने बताया कि मंगलवार को करीब 15 लोग कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंचे। सभी को डॉग बाइट वैक्सीन दी गई। सोमवार को भी 12 से 13 लोग अस्पताल पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Result LIVE: विधान परिषद की सात सीटों का परिणाम कब तक आएगा? किस सीट का आया परिणाम?
दो दिनों में लगभग 28 लोगों को कुत्ते के काटने से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाया गया है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि यदि आवारा कुत्तों के आतंक पर रोक नहीं लगी, तो आगे भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं।
November 13, 2026
बिहार के मुंगेर में छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय पर बड़ा हादसा हो गया। सदर प्रखंड के शंकरपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को स्नान करने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा किशोर गंगा की […]
November 12, 2026
बेगूसराय में दरिंदगी की शिकार महिला पर फिर हमला, पड़ोसी गिरफ्तार विस्तार बिहार के बेगूसराय जिले में सामूहिक दुष्कर्म की 30 वर्षीय पीड़िता को एक पड़ोसी द्वारा इमारत की छत से नीचे फेंकने का आरोप लगा है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। […]
November 12, 2026
मुंगेर में सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने शादी कर ली। लेकिन नौ महीने बाद ही इस प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। हवेली खड़गपुर प्रखंड की बहिरा पंचायत अंतर्गत मानपुर गांव में 20 वर्षीय नवविवाहिता शिवांगी कुमारी का शव ससुराल स्थित कमरे में फंदे से लटका […]
