बिहार:सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी विधायक राजू सिंह को बड़ी राहत, दोषसिद्धि पर रोक से बची विधायकी; जानें मामला – Muzaffarpur Bihar News :bjp Mla Raju Singh Retains His Seat As Supreme Court Stays The Lower Court’s Verdict.l

बीजेपी विधायक राजू सिंह
November 16, 2026

बीजेपी विधायक राजू सिंह
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली में हुए गैरइरादतन हत्या के मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद फिलहाल उनकी विधानसभा सदस्यता सुरक्षित रहेगी। हालांकि, इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का अंतिम फैसला आना अभी बाकी है।
दरअसल, निचली अदालत ने इस मामले में राजू कुमार सिंह को चार साल की सजा सुनाई थी। यह पूरा मामला वर्ष 2018 में नए साल के जश्न के दौरान हुई एक घटना से जुड़ा है। 31 दिसंबर 2018 को दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित एक फार्म हाउस में नए साल के जश्न के दौरान हर्ष फायरिंग हुई थी। इस दौरान 45 वर्षीय आर्किटेक्ट डॉ. अर्चना गुप्ता के सिर में गोली लग गई थी। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
पढे़ं: जमीन विवाद पर बवाल, 250 लोगों की भीड़ ने तोड़ी बाउंड्री; तनाव के बाद पुलिस छावनी बना तक्कीपुर गांव
इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 4 जुलाई 2026 को राजू कुमार सिंह को गैरइरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए चार साल की जेल की सजा सुनाई थी। जनप्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों के अनुसार, किसी जनप्रतिनिधि को दो साल या उससे अधिक की सजा होने पर उसकी सदस्यता समाप्त हो सकती है।
राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए विधायक राजू कुमार सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर की थी, जो अभी लंबित है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट से अपनी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन हाई कोर्ट ने उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता पर संकट गहरा गया था।
दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद विधायक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। अब सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाकर उन्हें बड़ी राहत दी है। इससे फिलहाल उनकी विधायकी पर मंडरा रहा खतरा टल गया है।
November 16, 2026
लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर मुजफ्फरपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर और छठी मईया से परिवार […]
November 16, 2026
बिहार में छठ महापर्व संपन्न विस्तार लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। मधुबनी से लेकर भोजपुर तक छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। व्रतियों ने भगवान भास्कर और छठी मइया की […]
November 16, 2026
सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरहट मठिया गांव में बीती देर रात हथियारबंद अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। बंद घर में डकैती की नीयत से घुसे बदमाशों का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे छपरा सदर अस्पताल से पटना मेडिकल […]
