शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:स्मैक तस्करी के खिलाफ छापेमारी करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या, दो दिन बाद दरधा नदी में मिला शव – Jehanabad Tiger Mobile Constable Dhaneshwar Yadav Murder Dardha River Smack Smuggler
गया

बिहार:स्मैक तस्करी के खिलाफ छापेमारी करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या, दो दिन बाद दरधा नदी में मिला शव – Jehanabad Tiger Mobile Constable Dhaneshwar Yadav Murder Dardha River Smack Smuggler

November 7, 2026


jehanabad tiger mobile constable dhaneshwar yadav murder dardha river smack smuggler

जवान धनेश्वर यादव

विस्तार

बिहार के जहानाबाद जिले में स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल के एक जवान की हत्या का मामला सामने आया है। जवान धनेश्वर यादव का शव दो दिन बाद दरधा नदी में मिला। वह गुरुवार देर शाम छापेमारी के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद से लापता थे। घटना काको थाना क्षेत्र के नदियावां के समीप की है। शव मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के लिए निकले थे जवान, फिर नहीं लौटा कोई सुराग

जानकारी के अनुसार, टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव गुरुवार देर शाम स्मैक तस्करी के खिलाफ छापेमारी के लिए निकले थे। इसी दौरान वह लापता हो गए। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। दो दिन बाद उनका शव दरधा नदी में मिला। धनेश्वर यादव मूल रूप से भोजपुर जिले के आरा के रहने वाले थे।

एसपी, एएसपी और एसडीपीओ ने संभाली जांच

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, एएसपी और एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में स्मैक तस्कर द्वारा जवान की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X