शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार न्यूज:पुलिस टीम पर हमले से दरभंगा में हड़कंप, एएसआई को गोली मारकर फरार हुए बदमाश – Bihar News : Police Team Attacked, Asi Shot, Asi Undergoing Treatment Dmch
दरभंगा

बिहार न्यूज:पुलिस टीम पर हमले से दरभंगा में हड़कंप, एएसआई को गोली मारकर फरार हुए बदमाश – Bihar News : Police Team Attacked, Asi Shot, Asi Undergoing Treatment Dmch

November 5, 2026


Bihar News : Police team attacked, ASI shot, ASI undergoing treatment DMCH

पत्रकारों को घटना की जानकारी देते एसएसपी जगुनाथ रेड्डी

विस्तार

दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान गांव में गश्त करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई रणधीर कुमार को गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल एएसआई की पहचान रणधीर कुमार के रूप में हुई है। वह पटना जिले के नौबतपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि एएसआई गाड़ी में बैठकर मोबाइल पर बात करते हुए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बगीचे में छिपे किसी बदमाश ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं पैर में लगी और पैर को चीरते हुए बाहर निकल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके में छापेमारी और तलाशी शुरू कर दी। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एएसआई का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- बिहार में शपथ ग्रहण की तैयारी!: एक डिप्टी सीएम रिटायर होंगे, निशांत कुमार को पद दिए जाने की चर्चा

वहीं, अपराधी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि गश्त के दौरान एएसआई को गोली मारी गई है। घायल का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। उन्होंने गश्त के दौरान पुलिस टीम पर हमला होने की पुष्टि की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X