शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बुलंदशहर:अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम – Motorcyclist Killed After Being Hit By An Unidentified Vehicle
बुलंदशहर

बुलंदशहर:अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम – Motorcyclist Killed After Being Hit By An Unidentified Vehicle

October 31, 2026


Motorcyclist killed after being hit by an unidentified vehicle

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

विस्तार

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक फैक्टरी से देर रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। गांव मेहताब नगर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पहचान गांव बड़ौदा निवासी मनीष (22) पुत्र ज्ञानचंद के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश में जुटी है। मामला सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहताब नगर पुलिया के पास का है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X