सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बूढ़ाकेदार में दर्दनाक सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, हायर सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम – Accident In Budhakedar Scooter Rider Killed After Being Hit By A Truck
टिहरी

बूढ़ाकेदार में दर्दनाक सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, हायर सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम – Accident In Budhakedar Scooter Rider Killed After Being Hit By A Truck

November 16, 2026


Accident in Budhakedar Scooter rider killed after being hit by a truck

हादसे में युवक की मौत
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टिहरी गढ़वाल के राजस्व क्षेत्र बूढ़ाकेदार अंतर्गत चानी मोड़ के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। युवक की स्कूटी को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हायर सेंटर श्रीनगर ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब पांच बजे सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र गब्बर सिंह, निवासी ग्राम मेड मारवाड़ी, बूढ़ाकेदार, स्कूटी से चमियाला से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चानी मोड़ के पास ट्रक संख्या UK08 CA 7074 ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

UK Top News: स्व-गणना का दूसरा चरण, सीएम ने की छठ पूजा, मद्महेश्वर के कपाट बंद, बदरीनाथ के रात को होंगे

घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने युवक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X