Bank Holidays in November 2026: कल से नए महीने यानी नवंबर की शुरुआत हो रही है। ऐसे में अगर आपने इस महीने में किसी काम से बैंक जाने का प्लान किया है, तो आपके लिए ये चेक करना जरूरी हो जाता है कि नवंबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले रहेंगे।
बैंकों में लोगों के कई काम होते हैं और आप भी बैंक जाने वाले हैं, तो पहले ये चेक कर लें कि नवंबर में आपके शहर में कब बैंक बंद रहने वाले हैं। चलिए जानते हैं नवंबर में कितने दिन बैंकों की छुट्टी है। आप अगली स्लाइड्स में नवंबर में बैंकों की छुट्टी के बारे में जान सकते हैं…
2 of 6
नवंबर में कितने दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी?
– फोटो : Adobe Stock
किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?
9 नवंबर 2026
अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में दिवाली से जुड़े त्योहारों के साथ लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी
10 नवंबर 2026
अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बाली प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के कारण बैंक बंद रहेंगे
3 of 6
नवंबर में कितने दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी?
– फोटो : Adobe Stock
11 नवंबर 2026
गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में भाई दूज, निंगोल चकौबा, लक्ष्मी पूजा और चित्रगुप्त जयंती की छुट्टी होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे
13 नवंबर 2026
इस दिन मेघालय की राजधानी शिलांग में वांगला फेस्टिवल के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी
4 of 6
नवंबर में कितने दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी?
– फोटो : Adobe Stock
16 नवंबर 2026
इस दिन छठ पूजा की वजह से बिहार और झारखंड में बैंक बंद हैं
20 नवंबर 2026
इस दिन उत्तराखंड के देहरादून में इगास-बग्वाल के चलते बैंक बंद रहेंगे
23 नवंबर 2026
इस दिन मेघालय के शिलांग में सेंग कुट स्नेम की वजह से यहां बैंकों की छुट्टी रहेगी
5 of 6
नवंबर में कितने दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी?
– फोटो : Adobe Stock
24 नवंबर 2026
इस दिन गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और राहस पूर्णिमा की वजह से आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जम्मू, जयपुर, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
27 नवंबर 2026
इस दिन बेंगलुरु में कनकदास जयंती है, इसलिए इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी