सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भदोही:खाद लेने बाजार आए किसान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत; प्राथमिकी दर्ज कर बाइक चालक की तलाश – Bhadohi Farmer Come Market Purchase Fertilizer Struck Motorcycle And Died Fir Registered Search Motorcyclist
भदोही

भदोही:खाद लेने बाजार आए किसान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत; प्राथमिकी दर्ज कर बाइक चालक की तलाश – Bhadohi Farmer Come Market Purchase Fertilizer Struck Motorcycle And Died Fir Registered Search Motorcyclist

November 16, 2026


Bhadohi farmer come market purchase fertilizer struck motorcycle and died FIR registered search motorcyclist

शोभनाथ गौड़ की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद

विस्तार

गेहूं की बोआई के लिए डीएपी खाद लेने बाजार आए 63 वर्षीय किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को ऊंज थाना क्षेत्र के कलिंजरा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की उत्तरी लेन पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में किसान के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ऊंज थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव निवासी शोभनाथ गौड़ खेती-किसानी करते थे। इन दिनों गेहूं की बोआई के लिए किसान डीएपी खाद की व्यवस्था में जुटे हैं। इसी क्रम में सोमवार को शोभनाथ अपने पोते शनि के साथ बाइक से ऊंज बाजार पहुंचे थे। दोनों गेहूं की बोआई के लिए डीएपी खाद लेने आए थे। बाजार से खाद खरीदने के बाद शोभनाथ ने उसे पोते की बाइक पर लदवा दिया। इसके बाद उन्होंने पोते से कहा कि वह बाइक लेकर घर चला जाए, जबकि वह पैदल ही घर पहुंच जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X