सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बस्ती

Basti News:कार से टकराई बाइक, किशोर की मौत, चचेरा भाई घायल – Bike Collides With Car; Teenager Killed, Cousin Injured

November 16, 2026


नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के झिरझिरवा पुल के पास सड़क किनारे खड़ी कार से बाइक टकराने पर 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। उसका 16 वर्षीय चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ननिहाल जा रहे थे। बाइक चला रहा किशोर हेलमेट नहीं पहना था।

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के चंदोखा निवासी तरुण राजभर (17) अपने चचेरे भाई अनूप (16) पुत्र भरतराम राजभर के साथ रविवार को कुदरहा क्षेत्र के चिलवनिया अपने ननिहाल जा रहा था। बाइक तरुण चला रहा था। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर झिरझिरवा पुल से पहले शराब के ठेके के पास बाइक सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने कैली अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान तरुण की मौत हो गई। अनूप का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। तरुण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उपचार के दौरान तरुण की मौत हो गई। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि झिरझिरवा पुल के पास सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X