शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भागलपुर में दर्दनाक हादसा:कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा समेत दो घायल – Bihar News-woman Motorcycle Rider Killed After Being Hit By Container; Two Injured
भागलपुर

भागलपुर में दर्दनाक हादसा:कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा समेत दो घायल – Bihar News-woman Motorcycle Rider Killed After Being Hit By Container; Two Injured

November 5, 2026


Bihar news-Woman Motorcycle Rider Killed After Being Hit by Container; Two Injured

सड़क हादसे का सांकेतिक फोटो।

विस्तार

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सन्हौला मोड़ के पास एक कंटेनर के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ जा रहे उसके बेटे और एक अन्य महिला घायल हो गई। मृतक महिला की पहचान बांका के रजौन थाना अंतर्गत तिलकपुर गांव निवासी राकेश पोद्दार की पत्नी वंदना देवी (42 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं, घायलों में उसका पुत्र गुरुदेव पोद्दार और सुदामा देवी शामिल हैं।

घटना के बाद मौके से थोड़ी दूर पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बल ने तीनों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मृतक महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों ने बताया कि महिला अपने पुत्र और गांव की एक महिला के साथ गोनूधाम पूजा करने गई थी। पूजा कर घर वापस लौटने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीनों लोग रजौन की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे तीनों लोग सड़क पर गिर गए। इस दौरान महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- बिहार में ‘आंगन का मिलन’ की शुरुआत: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बच्चों से किया संवाद; लाभार्थियों को दिए चेक

घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने थोड़ी दूर तक पीछा कर पकड़ लिया। उधर, सूचना पाकर जगदीशपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही दुर्घटना में शामिल चालक को गिरफ्तार कर कंटेनर को जब्त कर लिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X