शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई:दो तस्करों के पास से हेरोइन और अफीम मिली, दोनों को किया गया गिरफ्तार – India-pakistan Border Drug Bust: Heroin And Opium Seized From Two Smugglers In Major Operation
श्रीगंगानगर

भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई:दो तस्करों के पास से हेरोइन और अफीम मिली, दोनों को किया गया गिरफ्तार – India-pakistan Border Drug Bust: Heroin And Opium Seized From Two Smugglers In Major Operation

November 5, 2026


India-Pakistan Border Drug Bust: Heroin and Opium Seized from Two Smugglers in Major Operation

भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिले के रावला क्षेत्र में सखी सीमा चौकी के पास की गई। संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से करीब आधा किलो हेरोइन और आधा किलो अफीम बरामद की है।

संयुक्त अभियान में पकड़े गए दोनों तस्कर

सुरक्षा एजेंसियों को भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के बाद सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने इलाके में विशेष अभियान चलाया। टीम ने संदिग्ध लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर निगरानी रखी। इसी दौरान दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास दो पैकेट मिले, जिनमें नशीले पदार्थ रखे हुए थे।

पाकिस्तान से खेप आने की आशंका

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि बरामद पैकेटों में करीब आधा किलो हेरोइन और आधा किलो अफीम मिली है। दोनों आरोपी श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र के निवासी हैं। शुरुआती जांच में आशंका है कि नशीले पदार्थों की यह खेप पाकिस्तान से तस्करी के जरिए भारत लाई गई थी। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थों की कीमत का आकलन कर रही है।

पढे़ं: खराब मौसम के कारण दिल्ली से 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, जानें 26 अगस्त तक का हाल

तस्करी नेटवर्क और सीमा पार संपर्कों की जांच

गिरफ्तार आरोपियों से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था। अधिकारियों द्वारा आरोपियों के संभावित सीमा पार संपर्कों, स्थानीय नेटवर्क और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी और सख्त कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X