शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भारत बनाम न्यूजीलैंड:मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड्स, टिकनर ने अर्शदीप के ओवर में तीन छक्के लगाकर किया ये कमाल – India Vs New Zealand: Records Broken As Blair Tickner Smashes Three Sixes In Arshdeep Singh’s Over
क्रिकेट

November 4, 2026

India vs New Zealand: Records Broken as Blair Tickner Smashes Three Sixes in Arshdeep Singh's Over

भारत बनाम न्यूजीलैंड
– फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की पारी को 40.2 ओवर में 185 रन पर समेट दिया। हालांकि, इस दौरान न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर ने निचले क्रम में उतरकर भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ाईं। उन्होंने अर्शदीप सिंह के 38वें ओवर में तीन छक्के जड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। टिकनर ने 23 गेंदों में 34 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका और चार छक्के शामिल रहे। उनके अलावा टिम साइफर्ट ने 38 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन बनाए। इस मुकाबले में टिकनर की पारी के साथ कई अन्य रिकॉर्ड भी बने।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X