शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ind Vs Nz Live Score:भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी; टीम इंडिया में तीन बदलाव – New Zealand Vs India, 4th Odi Live Score: Ball-by-ball Commentary, Latest Updates And Match Highlights
क्रिकेट

Ind Vs Nz Live Score:भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी; टीम इंडिया में तीन बदलाव – New Zealand Vs India, 4th Odi Live Score: Ball-by-ball Commentary, Latest Updates And Match Highlights

November 13, 2026


07:11 AM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान?

श्रेयस अय्यर: भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि टीम ने लक्ष्य का पीछा करने की रणनीति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। पिछले दिन पिच पर थोड़ी घास थी, लेकिन अब यह सूखी नजर आ रही है। शाम को ओस पड़ने की संभावना भी पहले गेंदबाजी करने की एक बड़ी वजह है।

शुभमन गिल की जगह कप्तानी संभालने पर अय्यर ने कहा कि पिछले मुकाबलों का विश्लेषण करना जरूरी है। बारिश के कारण टीम को पूरे मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन खिलाड़ियों का रवैया और दृष्टिकोण शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि टीम बाकी बचे दोनों मुकाबलों को नॉकआउट की तरह लेगी, क्योंकि ये मैच बेहद अहम हैं।

मिचेल सैंटनर: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने लगातार नौवीं बार टॉस हारने पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘लगता है कि मैं लगातार नौवीं बार टॉस हारा हूं। इसकी क्या संभावना थी? फिलहाल मैं जल्द किसी कसीनो में नहीं जाने वाला हूं।’ पिच और मौसम को लेकर सैंटनर ने कहा कि क्रिकेट खेलने के लिए दिन अच्छा है। इस मैदान की पिच आमतौर पर अच्छी रहती है। हवा और धूप के कारण परिस्थितियां भी अनुकूल रहेंगी। पिच पर थोड़ी घास नजर आ रही है और यहां तेज गेंदबाजों को गति और उछाल मिल सकती है। हालांकि, धूप और हवा के कारण पिच थोड़ी सूखी हो सकती है।

छह बदलाव पर सैंटनर ने कहा कि इससे खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। विश्व कप के साल से पहले टीम की बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करना जरूरी है। साथ ही, इन खिलाड़ियों को भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। सैंटनर ने यह भी कहा कि व्यस्त कार्यक्रम और टेस्ट सीरीज की तैयारियों को देखते हुए भारत को भी टीम में बदलाव करने पड़े हैं। यह कार्यक्रम का ही हिस्सा है और इससे नए खिलाड़ियों को मौका मिलता है।

07:07 AM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर।

भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

07:01 AM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया में तीन बदलाव हुए हैं। आज ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और कुलदीप यादव को मौका दिया गया है। इस मैच में शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज नहीं खेल रहे हैं। इनकी जगह ऋतुराज, ईशान और कुलदीप आए हैं। ऋतुराज या ईशान में से कोई एक रोहित के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं। 

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में छह बदलाव हैं। सैंटनर ने बताया कि न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में छह बदलाव किए गए हैं। निक केली तीसरे, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। फिन एलन, क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी को भी टीम में शामिल किया गया है। हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ और जैकब डफी आज का मैच नहीं खेल रहे।

06:56 AM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में अनुकूल परिस्थितियों का शानदार फायदा उठाया है। नई गेंद से स्विंग हासिल करने, सटीक लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करने और सही जगह पर गेंद डालने की उनकी क्षमता ने विपक्षी बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा है। गुरनूर बराड़ भारत के लिए अब तक सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने सीरीज में सात विकेट लिए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज ने भी चार-चार विकेट हासिल किए हैं।

न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी गेंदबाजी में सबसे प्रभावशाली रहे हैं। हालांकि, उन्हें दूसरे गेंदबाजों और बल्लेबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला है। बल्लेबाजों के निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण टीम डफी की गेंदबाजी का पूरा फायदा नहीं उठा सकी है। सीरीज के आखिरी दो वनडे में न्यूजीलैंड इस कमजोरी को दूर करना चाहेगा।

06:55 AM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड भी करेगा बदलाव

बल्लेबाजी में विराट कोहली ने सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन रोहित शर्मा अब तक अपनी लय हासिल नहीं कर सके हैं। वह बाकी बचे मुकाबलों में बड़ी पारी खेलकर योगदान देना चाहेंगे। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। टीम पर सीरीज में पिछड़ने का दबाव है और वह वापसी करने के इरादे से उतरेगी। टी20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबले जीतकर ब्लैक कैप्स ने दिखाया था कि उनमें पलटवार करने की क्षमता है। घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए टीम माउंट माउंगानुई में भी उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए कुछ खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के कारण न्यूजीलैंड की टीम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, प्लेइंग-11 में बदलाव की आधिकारिक जानकारी टॉस के समय ही मिलेगी।

06:54 AM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

हैमिल्टन में तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारत इस सीरीज में अब हार नहीं सकता है। वहीं, न्यूजीलैंड के पास सीरीज बराबर कराने का ही मौका है। अब तक तीनों मुकाबलों में बारिश ने किसी न किसी तरह खलल डाला है। ऐसे में माउंट माउंगानुई में मैदान बदलने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। चौथे वनडे के दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है, हालांकि एक सप्ताह पहले शहर में बारिश हुई थी।

मैदान बदलने के साथ ही भारतीय टीम के खिलाड़ियों में भी बदलाव हुआ है। शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज टेस्ट की तैयारियों के लिए टीम से जुड़ने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्य भी टेस्ट टीम की तैयारियों में जुटेंगे। ऐसे में श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी संभालेंगे। भारतीय टीम की नई बल्लेबाजी संयोजन पर सबकी नजरें रहेंगी। खासकर ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने भी अपने स्क्वॉड में कई बदलाव किए हैं। टीम में फिन एलन, मिच हे, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और ब्रेट रैंडेल को शामिल किया गया है। नियमित खिलाड़ियों में टेस्ट कप्तान टॉम लैथम समेत कुछ खिलाड़ी अगले सप्ताह बेसिन रिजर्व में शुरू होने वाले पहले टेस्ट की तैयारियों के लिए वनडे टीम से हट चुके हैं।

06:53 AM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: पिच और मौसम का मिजाज

मैच के दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस मैदान पर हाल के वनडे मुकाबलों को देखते हुए गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। यहां आखिरी बार फरवरी 2020 में किसी टीम ने 300 रन का आंकड़ा पार किया था। तब न्यूजीलैंड ने भारत के 296/7 के जवाब में 300/5 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया था।

06:52 AM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: टीम न्यूज भारत

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन के रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने की संभावना है। वहीं, केएल राहुल की जगह लेने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा विकल्प हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है। उन्होंने आखिरी वनडे वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़/तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

06:51 AM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: टीम न्यूज न्यूजीलैंड

मैट हेनरी चौथे वनडे से वापसी कर सकते हैं। वह सीरीज से पहले अभ्यास के दौरान डेवोन कॉनवे से टकराने के कारण सिर में लगी चोट से उबर चुके हैं। इसके अलावा, दूसरे टी20 के दौरान उन्हें पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट भी लगी थी, जिससे वह उबर रहे हैं। वहीं, ब्लेयर टिकनर उपलब्ध नहीं होंगे। दूसरे वनडे में बल्लेबाजी करते समय गेंद लगने के बाद आईसीसी के अनिवार्य सात दिन के आराम की अवधि पूरी कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी और मैट फिशर।

06:41 AM, 13-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी; टीम इंडिया में तीन बदलाव

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में खेला जा रहा है। भारत दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है। आज की जीत टीम इंडिया को सीरीज में अजेय बढ़त दिला देगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X