रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भारत से जाते वक्त रो पड़ा अमेरिकी कपल, ऋषिकेश से वृंदावन तक की यादों ने जीता दिल, भावुक पल वायरल
वायरल

भारत से जाते वक्त रो पड़ा अमेरिकी कपल, ऋषिकेश से वृंदावन तक की यादों ने जीता दिल, भावुक पल वायरल

November 15, 2026


Last Updated:

अमेरिका से भारत घूमने आए एलिजाबेथ और ब्रायन पांच हफ्ते बिताने के बाद घर लौटते वक्त भावुक हो गए. ऋषिकेश, वृंदावन, कैंची धाम और जागेश्वर मंदिर की यादों ने उनका दिल जीत लिया. कपल ने कहा कि मदर इंडिया को अलविदा कहना मुश्किल है और वे जल्द वापस आएंगे.

भारत से जाते वक्त रो पड़ा अमेरिकी कपल, ऋषिकेश से वृंदावन यादों ने जीता दिलZoom

Viral Video : कहते हैं कि कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जो सिर्फ आंखों को खूबसूरत नहीं लगतीं, बल्कि दिल में भी अपनी खास जगह बना लेती हैं. भारत भी ऐसा ही देश है, जहां की संस्कृति, परंपराएं, आध्यात्मिकता और लोगों का अपनापन विदेशी मेहमानों को भी अपना बना लेता है. इसका ताजा उदाहरण अमेरिका से भारत घूमने आए एलिजाबेथ और ब्रायन हैं. करीब पांच हफ्तों तक भारत में यादगार पल बिताने के बाद जब इस कपल की घर लौटने की बारी आई, तो दोनों भावुक हो गए. भारत को अलविदा कहते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए.

भारत की यादों में खोया अमेरिकी कपल

एलिजाबेथ और ब्रायन एक महीने की यात्रा के इरादे से भारत आए थे, लेकिन यहां बिताए पांच हफ्ते उनके लिए जिंदगीभर की याद बन गए. एलिजाबेथ इंस्टाग्राम पर @yogi_dreamer नाम से सक्रिय हैं और अपनी यात्रा के खूबसूरत अनुभव शेयर करती रहती हैं. दोनों अपने नाम के शुरुआती अक्षरों BE का इस्तेमाल करते हैं. एलिजाबेथ के मुताबिक, यह उन्हें हर पल को पूरी तरह जीने की प्रेरणा देता है.

घर वापसी से पहले कपल ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए बताया कि भारत से जाना उनके लिए आसान नहीं है. वे अभी से अगली भारत यात्रा के सपने देखने लगे हैं.

जागेश्वर महादेव मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा ने जीता दिल

भारत यात्रा के दौरान इस कपल ने ऋषिकेश, कैंची धाम, वृंदावन और जयपुर जैसी कई खूबसूरत जगहों का दौरा किया. लेकिन उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित प्राचीन जागेश्वर महादेव मंदिर ने एलिजाबेथ को खास तौर पर प्रभावित किया है. उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में करीब 125 प्राचीन मंदिर हैं. यहां का शांत वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा उन्हें बेहद खास महसूस हुई. एलिजाबेथ ने इस जगह को जादुई और बेहद सुंदर बताया है.

View this post on Instagram

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X