शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भिंड में हादसा:स्कूल जाने के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी थी 11 साल की छात्रा, स्कूल बस ने कुचलकर ले लिए प्राण – School Bus Runs Over 11-year-old Girl In Bhind; She Dies On The Spot
भिंड

भिंड में हादसा:स्कूल जाने के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी थी 11 साल की छात्रा, स्कूल बस ने कुचलकर ले लिए प्राण – School Bus Runs Over 11-year-old Girl In Bhind; She Dies On The Spot

November 6, 2026


School bus runs over 11-year-old girl in Bhind; she dies on the spot

मौके पर बच्ची की दर्दनाक मौत

विस्तार

भिंड जिले के गोहद क्षेत्र में बुधवार दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही 11 वर्षीय छात्रा को स्कूल बस ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली।

जानकारी के मुताबिक, हादसा गोहद क्षेत्र के बिरखड़ी गांव के पास बुधवार हुआ। गांव निवासी विशंभर शर्मा की 11 वर्षीय बेटी दीप्ति सनग्लो स्कूल में पढ़ती थी। बुधवार वह रोज की तरह स्कूल से घर जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान सनराइज स्कूल लिखी एक बस वहां पहुंची। बस चालक ने वाहन को पीछे करना शुरू किया, लेकिन पीछे खड़ी छात्रा पर उसकी नजर नहीं पड़ी। इसी दौरान बस का पिछला टायर बच्ची के ऊपर चढ़ गया। गंभीर चोट लगने के कारण दीप्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- सिंधिया राजघराने का विवाद: 41 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला फिर उलझा, प्रतिमा राणा के नहीं आने से टली सुनवाई

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ लिया। इसके बाद भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।ग्रामीणों ने स्कूल बस चालक की लापरवाही और निजी स्कूलों के वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाइश के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया और दुर्घटना में शामिल बस को जब्त कर लिया। छात्रा के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गोहद क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक निजी स्कूलों की बसें शासन के निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना संचालित हो रही हैं। कई बसों की हालत जर्जर है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस, दस्तावेजों और सुरक्षा इंतजामों की जांच कराने की मांग की है। थाना प्रभारी विकास सिंह तोमर ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली गई है। बस के दस्तावेजों का नियमानुसार परीक्षण कराया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर स्कूल वाहनों की सुरक्षा और बच्चों की जिम्मेदारी से जुड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X